फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: कपड़े के बने झूले में गला कसने से आठ साल के बच्चे की मौत, बड़ा भाई गया था पढ़ने और छत पर थी मां

Wed, 11 Jan 2023 09:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्सी (बदायूं)

सार

हादसा बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। उस वक्त आठ वर्षीय बच्चा कृष्णा अपने घर में लोहे के पाइप में कपड़ा बांधकर उसका झूला बनाकर झूल रहा था।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में कपड़े का झूला एक आठ साल के बच्चे कृष्णा की मौत का कारण बन गया। झूला झूलने के दौरान उस कपड़े से बच्चे का गला कस गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। परिवार वाले उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।

विज्ञापन

यह हादसा बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। उस वक्त थाना क्षेत्र के गांव कटिन्ना निवासी विपिन तोमर का आठ वर्षीय बेटा कृष्णा अपने घर में लोहे के पाइप में कपड़ा बांधकर उसका झूला बनाकर झूल रहा था। उस दौरान विपिन की पत्नी अनीता घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी। उसका 10 वर्षीय बड़ा बेटा राज ट्यूशन पढ़ने गया था जबकि कृष्णा घर में अकेला था। परिवारवालों के मुताबिक कपड़े के झूले में झूलने के दौरान ज्यादा गोल चक्कर लगाने से कृष्णा का गला कस गया और वह बेहोश होकर उसी झूले में गिर गया। कुछ देर बाद जब अनीता की नजर बच्चे पर गई तो उसके होश उड़ गए। उसने शोर
मचाकर अपनी परिवार वालों को बुला लिया।
विज्ञापन

वे तुरंत बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी ले गए। जहां डॉ. अनुज कुमार में उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के संबंध में परिवार वालों से जानकारी जुटाई लेकिन परिवार वालों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। विपिन तोमर हरियाणा में नौकरी करते हैं। परिवार वालों ने उन्हें सूचना दे दी है। वह बच्चे के शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें