फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: दिल्ली-गाजियाबाद में ब्लॉक... बरेली होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें निरस्त, सात का मार्ग बदला

Sat, 29 Nov 2025 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

दिसंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में बरेली से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। वहीं कोहरे के चलते  दिसंबर के पहले व दूसरे सप्ताह 20 नियमित ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त भी किया जाना है। शुक्रवार को रेलवे ने सूचना जारी कर दी है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर के पहले और दूसरे सप्ताह दिल्ली व गाजियाबाद में ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली 20 ट्रेनें प्रभावित होंगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला-साहिबाबाद स्टेशनों के बीच पुल संख्या-241 बी पर रि-गर्डरिंग और गाजियाबाद यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक के कारण आठ ट्रेनों को निरस्त और सात का मार्ग परिवर्तन किया गया है। पांच ट्रेनों को 50 मिनट तक देरी से चलाया जाएगा। कोहरे के चलते  दिसंबर के पहले व दूसरे सप्ताह 20 नियमित ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त भी किया जाना है। शुक्रवार को रेलवे ने सूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन


यह गाड़ियां देरी से चलाई जाएंगी 
22436 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस सात दिसंबर को नई दिल्ली से 80 मिनट, 12004 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस 70 मिनट और 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार छह दिसंबर को 60 मिनट देरी से चलाई जाएगी। वहीं, 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस सात दिसंबर को बीच के स्टेशनों पर 35 मिनट और 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 

इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया
  • 15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस को छह दिसंबर को परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद, मेरठ सिटी, टापरी, लक्सर, मुरादाबाद के रास्ते और 13 दिसंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज, साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। 
  • 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस को 13 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग दिल्ली, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज, साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। 
  • 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को 13 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग सकूरबस्ती, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज, साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।
  • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को 12 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग सकूरबस्ती, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, सब्जी मंडी के रास्ते चलाया जाएगा। 
  • 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस को 13 दिसंबर परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते चलाया जाएगा।
  • 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस  को 13 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
05575 सहरसा-आनंद विहार एक से 10 दिसंबर, 05576 आनंद विहार -सहरसा दो से 16 दिसंबर, 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार 30 नवंबर से 15 दिसंबर, 05580 आनंद विहार -पूर्णिया कोर्ट तीन से 17 दिसंबर, 04137 ग्वालियर-बरौनी तीन से 28 दिसंबर, 04138 बरौनी-ग्वालियर चार से 29 दिसंबर, 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर 30 दिसंबर और 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश एक दिसंबर को निरस्त रहेगी। 

ये नियमित गाड़ियां तीन माह के लिए निरस्त
12207-08 काठगोदाम-जम्मूतवी सात दिसंबर से 24 फरवरी तक, 12209-10 कानपुर-काठगोदाम आठ दिसंबर से 24 फरवरी तक, 14003-04 मालदा टाउन-नई दिल्ली चार दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14523-24 बरौनी-अंबाला दो दिसंबर से 26 फरवरी तक, 14605-06 ऋषिकेश-जम्मूतवी सात दिसंबर से 23 फरवरी तक, 14615-16 लालकुआं-अमृतसर छह दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14617-18 पूर्णिया-अमृतसर तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14630-29 फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14541-42 चंडीगढ़-अमृतसर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक और 12327-28 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को दो दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें