आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
माजिद का कहना है कि उससे और उसके सभी दोस्तों से दो साल तक इंस्टीट्यूट प्रबंधन फीस वसूलता रहा। कुछ साथियों की परीक्षा भी नहीं कराई। दो साल के बाद सभी को डी फार्मा की डिग्री दे दी। जब फार्मेसी काउंसिल में प्रवेश के लिए आवेदन किया तो तो पता लगा कि डिग्री फर्जी है। कॉलेज प्रबंधक, चेयरमैन से संपर्क किया तो उन्होंने राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
बरेली में हो चुकी छात्रों से 600 करोड़ की ठगी
बी फार्मा और डी फार्मा कोर्स के नाम पर बरेली में भी छात्र-छात्राओं से 600 करोड़ की ठगी हो चुकी है। इस मामले में खुसरो इंस्टीट्यूट का चेयरमैन शेर अली जाफरी, उसका बेटा और चार अन्य गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सभी आरोपी जेल भी गए। बाद में 600 करोड़ की ठगी का आरोपी शेर अली, उसका बेटा व अन्य जमानत पर जेल से बाहर आ गए। आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।
ठगी के आरोपियों पर शिकंजा कसने में नाकाम पुलिस
सैकड़ों करोड़ की ठगी का आरोपी रूप किशोर गोला जमानत पर छूट चुका है। 500 करोड़ की ठगी के आरोपी सूर्यकांत और शशिकांत मौर्य पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इनको अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। कैनविज के निदेश कन्हैया लाल गुलाटी के खिलाफ अब तक ठगी के 35 मामले दर्ज हो चुके हैं। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, लेकिन गुलाटी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गुलाटी के खिलाफ देश के कई राज्यों में ठगी के मामले दर्ज हैं।