दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने बरेली होते हुए आठ और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी घोषित की है। इससे पहले भी वाया बरेली 30 गाड़ियों की समय सारिणी जारी हो चुकी है। इन विशेष ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है, लेकिन यात्री अब भी नियमित को ही तरजीह दे रहे हैं। ऐसे में विशेष गाड़ियों में टिकट बुकिंग की रफ्तार धीमी है, वहीं नियमित ट्रेनों में बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटे में नो रूम की स्थिति हो जा रही है।