फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांप्रदायिक बवाल के आठ और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Jul 2024 06:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। 19 जुलाई को गौसगंज में हुए सांप्रदायिक बवाल के आठ और आरोपियों को गिरफ्तार करके शाही पुलिस ने जेल भेजा है। इसके साथ ही अब तक कुल 43 आरोपियों पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि बवाल के आठ आरोपी धनेटा-शीशगढ़ रोड पर दुनका में धर्मस्थल के पास खड़े हैं। किसी सवारी का इंतजार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने टीम के साथ जाकर आठों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ मेंं आरोपियों ने अपने नाम यासीन उर्फ आसीन शाह, उमर, निसार अली, रियासत अली, इसरार अहमद, नाजिम, बुंदन बख्श व हासम बताए। आरोपियों को पुलिस थाने ले आई, जहां सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन्हीं लोगों की पिटाई से 22 जुलाई को पूर्व प्रधान के पुत्र तेजपाल की मौत हो गई थी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें