फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम तस्करी रोकने के लिए सादा कपड़ों में पुलिस से कराएं चेकिंग: एडीएम

Sun, 28 Jul 2024 06:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एडीएम नगर सौरभ दुबे ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आबकारी विभाग के साथ नारकोटिक्स की मासिक बैठक ली। बैठक में अफीम की तस्करी को रोकने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफीम की तस्करी रोकने के लिए सेटेलाइट, आंवला में पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग करते हुए रेलवे स्टेशन पर सादा कपड़ों में जीआरपी पुलिस से चेकिंग कराई जाए। टीम में महिला पुलिसकर्मियों को भी रखा जाए। वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कृषि भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती की जांच कराएं। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोर की चेकिंग करने के साथ रिपोर्ट लाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध, जिला आबकारी अधिकारी, जिला नारकोटिक्स अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें