श्रद्धालुओं का रखा जाएगा विशेष ख्याल
कॉरिडोर के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए मंदिरों की साज-सज्जा कराई जाएगी। डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर तैयार होते ही स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी।
मंदिर जाने वाले मार्ग हों दो लेन
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अलखनाथ मंदिर के निकट स्थित तुलसी वाटिका का भी विकास कराया जाए। मंदिर परिसरों की दीवारों पर श्लोक व भगवान शिव से जुड़े प्रसंगों का चित्रण किया जाए। मंदिरों को जाने वाले सभी मार्गों को कम से कम दो लेन कर दिया जाए। नाथ कॉरिडोर के मार्गों पर यात्री शेड का निर्माण कराया जाए।
ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार: सावन में हर शुक्रवार शाम से सोमवार रात तक भारी वाहनों की नो एंट्री
अलखनाथ मंदिर परिसर में सरोवर का निर्माण हो। मंदिरों में पूर्व से विकसित सरोवरों में जल शुद्धिकरण यंत्र स्थापित किए जाएं ताकि सरोवर स्वच्छ रहें और जलीय जीवों का भी वास हो सके। विभिन्न पथ संकेतक हिंदी भाषा में ही हों। मंदिर परिसर में बेतरतीब निर्माण को रोका जाए और अतिक्रमण हटाया जाए।