फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में माफिया लल्ला गद्दी समेत आठ अपराधी होंगे जिला बदर, मंत्री के दो रिश्तेदारों पर भी कसा शिकंजा

Wed, 25 Feb 2026 05:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में पेशेवर अपराधियों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। माफिया लल्ला गद्दी समेत आठ अपराधियों को जिला बदर किया गया है। इनमें एक मंत्री के दो रिश्तेदार भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
माफिया लल्ला गद्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने गुंडा एक्ट के तहत आठ पेशेवर अपराधियों को जिला बदर किया है। इनमें उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के दो रिश्तेदार, माफिया लल्ला गद्दी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बदमाश विकास राठौर, बहेड़ी के इमरान व परवेज मलिक, बारादरी के जुनैद, विशाल, टिंकू राठौर, सौरभ राठौर और मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है।

टिंकू राठौर और सौरभ राठौर उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के पति के सगे भतीजे हैं। हालांकि, मंत्री के पति कई बार इनसे कोई सरोकार न होने का दावा कर चुके हैं। दोनों ने महिला अधिवक्ता के पति व परिजनों पर फायरिंग की थी। पीड़ित परिवार लगातार मंत्री के पति पर इन्हें आश्रय देने का आरोप लगाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद रहे माफिया को पहुंचाई थी सुविधाएं 
इसी तरह प्रयागराज के माफिया रहे पूर्व विधायक अशरफ को बरेली जेल में बंद रहने के दौरान बारादरी इलाके का लल्ला गद्दी बिरयानी व अन्य सुविधाएं दिलाता था। अशरफ की उसके गुर्गों से मुलाकात कराने के लिए फर्जीवाड़ा भी करता था। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि प्रशासन का आदेश संबंधित थानों तक पहुंच गया है। अब पुलिस आरोपियों को जिले से बाहर छोड़कर आएगी। छह माह से पहले जिले में प्रवेश करने पर इनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें