फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आग लगने से आठ बीघा फसल जलकर राख

Fri, 17 Apr 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। ग्राम गजनेरा में लटकते हुए बिजली के तारों में स्पार्किंग से एक किसान के खेत में आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव गजनेरा में रजत खंडेलवाल का लगभग 300 बीघा के फार्म में गेहूं की फसल खड़ी है। इसकी सुबह कटाई होनी थी। गेहूं की कटाई करवाने से पूर्व रजत खंडेलवाल ने विद्युत उपकेंद्र भुता के लाइनमैन को सूचना देकर बिजली कटौती कराने के लिए कहा, लेकिन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई। तेज हवा से ढीले लटकते तारों में स्पार्किंग होने से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल जल गई। इससे किसान रजत खंडेलवाल का नुकसान हो हुआ है। उन्होंने बिजली कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नुकसान का मुआवजा दिलाने की भी मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें