फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-ul-Adha 2023: बरेली में ईदगाह पर नमाज के वक्त में बदलाव, काजी-ए-हिंदुस्तान ने लिया यह फैसला

Mon, 26 Jun 2023 12:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बकरीद पर ईदगाह में होने वाली नमाज के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 10:30 बजे होने वाली नमाज अब सुबह 9:30 बजे होगी। 
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ईद-उल-अजहा पर इस बार ईदगाह में नमाज का वक्त बदला गया है। सुबह 10:30 बजे होने वाली नमाज अब सुबह 9:30 बजे होगी। लोगों के मशवरे के बाद काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खान कादरी की ओर से यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


ईदगाह कर्बला कमेटी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सरताज हुसैन नूरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 29 जून को ईदगाह में होने वाली ईद-उल-अजहा की नमाज काजी-ए-हिंदुस्तान अदा कराएंगे। समाज के लोगों से अपील की गई है कि बदले हुए वक्त पर नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे।

ये भी पढ़ें- रुहेलखंड विवि के नाम उपलब्धि : देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल; CM योगी ने की सराहना
विज्ञापन
विज्ञापन


जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ फरमान मियां ने नगर निगम से नमाज वाले स्थान पर सफाई व्यवस्था की मांग की है। जिसमें कहा गया है कि ईदगाह के अलावा शहर में सफाई की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही यह भी अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी इसमें सहयोग करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें