फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद के दूसरे दिन भी दावतों का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बकरीद के दूसरे दिन भी लोगों का त्योहारी मूड बना रहा। मुस्लिम बहुल इलाकों में दिन भर ईद मिलने और एक दूसरे को मुबारकबाद देने के साथ दावतों का दौर भी चलता रहा।
विज्ञापन

कुर्बानी के बाद कहीं दोपहर तो कहीं रात में दावतों की महफिलें सजीं। रिश्तेदारों-दोस्तों और पड़ोसियों दावत पर घर बुलाने का सिलसिला चलता रहा। दस्तरख्वान की शान बने तमाम पकवान में बिरयानी सबसे खास रही। सिवइयों का जायका और भी लजीज था। दावतों के दौर के बीच काफी लोग परिवारों के साथ घूमने भी निकले। कोई मॉल पहुंचा तो कोई पार्क, कुछ बाजार में फास्ट फूड, आइसक्रीम, कुल्फी आदि का लुत्फ उठाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें