सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम
अलविदा जुमा की नमाज और ईद को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ईदगाह व मस्जिदों के बाहर तैनात की गई है। घनी बस्तियों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। खुफिया इकाइयों को भी अलर्ट किया गया है।
शहर के चार थाने कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर और किला को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए वहां पुलिस बल के साथ ही पैरामिलिट्री भी लगाई गई है। तीन सीओ, 35 इंस्पेक्टर, 250 इंस्पेक्टर, 900 कांस्टेबल, एक कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है।
आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि त्योहार पर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ईद की नमाज जहां होनी है, वहां भी सुरक्षा इंतजाम चौकस रहेंगे। महिला पुलिस व यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई है।