फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज खुलेंगे शिक्षण संस्थान, मिड टर्म परीक्षाएं कराने पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली के पंच दिवसीय उत्सव के बाद आज से शिक्षण संस्थान खुलेंगे। इस दौरान रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में मिड टर्म परीक्षाओं को लेकर मंथन किया जाएगा। साथ ही समर्थ पोर्टल पर आवेदन को लेकर भी विवि की ओर से सूचना जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थी गौरव, कुनाल, लकी के अनुसार विद्यार्थियों को सूचना प्रदान करने के लिए कॉलेजों ने व्हाट्सएप समूह बनाए हैं। इसमें प्रतिदिन शैक्षिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां शिक्षकों की ओर से साझा की जाती हैं। इन दिनों विद्यार्थी मिड टर्म परीक्षा व समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक (यूजी) व परास्नातक (पीजी) के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि पूछ रहे हैं।
विश्वविद्यालय स्तर से पोर्टल खोलने के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिलने से शिक्षक भी विद्यार्थियों को स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे। विवि के 25 अक्तूबर को समर्थ से आवेदन की तिथि अलग से जारी करने वाले पत्र से विवि से लेकर कॉलेज तक विद्यार्थी संशय में हैं।
विज्ञापन


आज सूचना मिलने की उम्मीद
कॉलेजों के परीक्षा समन्वयकों का कहना है कि अवकाश के दौरान विवि से आठ नवंबर से होने वाली परीक्षा की तिथि परिवर्तन से संबंधित कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है। ऐसे में सोमवार को स्पष्ट सूचना मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त पांच दिनों के दीपावली के अवकाश के बाद सोमवार से परिषदीय विद्यालय खोले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें