फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सावन के प्रत्येक सोमवार को शहर के शिक्षण संस्थानों में रहेगा अवकाश

Sun, 02 Aug 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन ने प्रत्येक सोमवार को महानगर के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ व डायवर्जन के चलते विद्यालय पहुंचने में होने वाली कठिनाई को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

जारी आदेश के मुताबिक, सावन के सोमवार को विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों की ओर से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की जाती है। मुख्य मार्गों और शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनती है। इससे स्कूली बच्चों के आवागमन में असुविधा और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
इसी को देखते हुए बरेली महानगर के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी सहित अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक और तकनीकी संस्थानों में प्रत्येक सोमवार को विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। दिल्ली और बदायूं रोड के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों पर भी यह आदेश लागू होगा।
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। शासकीय कार्यों के निष्पादन के लिए विद्यालयों और कॉलेजों का समस्त स्टाफ उपस्थित रहेगा। यदि सावन के सोमवार को विश्वविद्यालय या किसी अन्य आयोग की ओर से पूर्व से कोई परीक्षा निर्धारित की गई है, तो वह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी।

बरेली कॉलेज में भी स्थगित रहेगा शिक्षण कार्य बरेली। बरेली कॉलेज में सावन माह के दौरान पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहेगा। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि यह निर्णय डीएम बरेली की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें