फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ हो सकते हैं दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ इसमें मुख्य अतिथि हो सकते हैं। विश्वविद्यालय ने उनसे संपर्क करके न्योता भेजा है, हालांकि उनकी तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

दो सितंबर को रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टॉपर्स की सूची तैयार करने से लेकर अतिथियों को बुलाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश की हाल ही में राज्यपाल बनी आनंदी बेन पटेल के आने को लेकर विश्वविद्यालय बहुत आश्वस्त नहीं है। ऐसे में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को मुख्य अतिथि बनाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय ने प्रशासन ने इसके लिए उनसे संपर्क करके न्योता भेजा है। मगर अब तक उनकी ओर से आधिकारिक रूप से मुख्य अतिथि बनने की मंजूरी नहीं दी गई है।
कार्यक्रम स्थल को लेकर भी निर्णय नहीं
पिछले साल विश्वविद्यालय ने खुले मैदान में दीक्षांत समारोह आयोजित किया था। इस पर हुए भारी भरकम खर्च को लेकर सवाल भी उठे थे लेकिन इस बार अब तक यह तय नहीं हो सका है कि कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में कहां आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें