फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेरठ से भाजपा नेता का भतीजा शिक्षा माफिया सचिन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/बरेली। एनसीईआरटी की नकली किताब छापने के मामले में भोजीपुरा थाने की पुलिस ने मेरठ के मोहकमपुर से भाजपा नेता संजीव गुप्ता के भतीजे सुशांत सिटी निवासी सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को बरेली ले आई। कई सत्ताधारी नेताओं की ओर से सिफारिशें भी की गईं।
विज्ञापन

24 मार्च 2023 को बरेली की भोजीपुरा थाना पुलिस ने छापा मारकर एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी थीं। छापे के दौरान 16000 से अधिक किताबें मिली थीं। पुलिस ने मैनेजर रोहटा बनवारीपुर मेरठ निवासी नफीस अहमद को गिरफ्तार किया था। नफीस ने सभी माफिया के नाम बताए थे। इनमें अवनीश मित्तल, सोनू गुप्ता, पीयूष बंसल, भाजपा नेता संजीव गुप्ता के भतीजे सचिन गुप्ता और राहुल के नाम शामिल थे। नौ अप्रैल को कोर्ट से इनके गैरजमानती वारंट जारी हुए थे।
भोजीपुरा थाने के दरोगा रणवीर सिंह के नेतृत्व में टीम टीपीनगर थाने पहुंची। यहां से टीम मोहकमपुर गई और सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर थाने लाई। इसके बाद बरेली रवाना हो गई। इंस्पेक्टर संतशरण सिंह ने बताया कि बरेली टीम के साथ थाने का भी फोर्स लगाया गया था।
विज्ञापन


0000

मेरठ में नकली किताबें छपवा रहा था सचिन
जिस क्षेत्र से सचिन को पकड़ा गया, वहां वह नकली किताबें छपवा रहा था। कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद सचिन ने यह काम नहीं छोड़ा। बरेली पुलिस उसकी तलाश में थी।

000
विधायक के पीए का भी नाम शामिल
मेरठ निवासी एक पूर्व विधायक का पीए शिक्षा माफिया अवनीश मित्तल इससे पहले मेरठ में एनसीईआरटी की नकली किताबों का धंधा करता था। किताबें हापुड़ में छापने के बाद मेरठ के परतापुर से सप्लाई की जाती थीं। इस मामले में भी विवेचना जारी है। कोतवाली के भाटवाड़ा निवासी संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता समेत आठ लोगों पर वर्ष 2020 में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

-
इन आरोपियों पर दर्ज हुआ था मुकदमा
- शिवम निवासी माता का बाग पुराना बागपत स्टैंड
- राहुल निवासी 498 नई गोविंदपुुरी कंकरखेड़ा
- आकाश निवासी इंद्रानगर ब्रह्मपुरी
- सुनील कुमार निवासी एकता नगर रुड़की रोड, कंकरखेेड़ा
- संजीव गुप्ता निवासी भाटवाड़ा बुढाना गेट।
- सचिन गुप्ता निवासी सेक्टर तीन सुशांत सिटी
- विकास त्यागी निवासी नानू, सरधना।
- नफीस निवासी बनवारीपुर थाना रोहटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें