फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की प्रवेश परीक्षाओं में होगी निगेटिव मार्किंग

Wed, 06 May 2015 01:59 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी, एलएलएम, एमएससी और एमएड प्रवेश परीक्षाओं में सवालों के गलत जवाब पर अब अभ्यर्थियों के नंबर काटे जाएंगे। विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू कर दी है। एमएससी प्रवेश परीक्षा में एक गलत सवाल पर एक नंबर कटेगा। पेपर में 200 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही जवाब पर चार नंबर मिलेंगे जबकि एलएलबी, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षाओं में एक गलत सवाल पर एक चौथाई यानी चार गलत सवालों पर एक नंबर कटेगा। इनमें भी 200-200 प्रश्न पूछे जाएंगे लेकिन प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा। प्रवेश परीक्षा के कोआर्डिनेटर प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था इस साल लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेशपत्र
प्रवेश परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इन्हें अभ्यर्थियों को डाउनलोड करके प्रवेश परीक्षा देनी है। इस बार मैनुअल प्रवेश पत्र की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। इसके अलावा पिछले वर्षों की प्रवेश परीक्षाओं में नकल जैसे मामलों से सबक लेते हुए सिटिंग प्लान के लिए गोपनीय व्यवस्था लागू की गई है। सिटिंग प्लान अभ्यर्थियों के नाम के बजाय उनकी जन्मतिथि के आधार पर बनाया गया है। पहले एक नाम के अभ्यर्थियों को साथ-साथ बैठने का मौका मिल जाता था। नकल के लिए छात्र नेता अपने नाम वाले अभ्यर्थियों के फार्म साथ-साथ भरवाते थे। संभव है कि नई व्यवस्था से गड़बड़ी की संभावनाओं को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें