फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विवि से जुड़ेंगे आयुर्वेदिक कॉलेज

Wed, 22 Apr 2015 01:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड के सभी नौ जिलोें के लगभग एक दर्जन आयुर्वेदिक कॉलेज अब कानपुर के छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय से मुक्त हो जाएंगे। अब ये एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़ जाएंगे। इसके बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय ही इनमें परीक्षा कराने से लेकर परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी करने आदि काम करोगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसका आदेश आने के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अपने कार्यक्षेत्र के सारे आयुर्वेदिक कॉलेज को संबद्धता प्रदान करने की एनओसी भी भेज दी है। कुलसचिव ने कानपुर विश्वविद्यालय से बरेली और मुरादाबाद मंडल के सभी नौ जिलों के सारे आयुर्वेदिक कॉलेजों की सूची भी मांगी है। बता दें कि शासन ने सिर्फ रुहेलखंड क्षेत्र के आयुर्वेदिक कॉलेज ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के सभी आयुर्वेदिक कॉलेजों को भी कार्यक्षेत्र के क्षेत्रीय राज्य विश्वविद्यालयों से जोड़ने के आदेश दिए हैं। यह नई व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2015-16 से शुरू होनी है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन ने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि प्रदेशभर में संचालित आयुर्वेदिक कॉलेजों को परीक्षा संचालन आदि कार्यों के लिए कानपुर दौड़ना पड़ता था और पूरे प्रदेश के काम देखने में कानपुर विश्वविद्यालय पर भी काफी भार था।

नए कॉलेजों को भी संबद्धता देंगे
राज्य विश्वविद्यालय अपने-अपने क्षेत्र के जिलों में नए खुलने वाले आयुर्वेदिक कॉलेजों को भी संबद्धता देंगे। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। अब आयुर्वेदिक कॉलेज की नई मान्यता के लिए संचालकों को कानपुर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन...
शासन के आदेश पर प्रक्रिया चल रही है। कानपुर विश्वविद्यालय के लिए हमने एनओसी भेज दी है। जैसे ही कॉलेजों की सूची आ जाएगी शासन के आदेश पर ये कॉलेज हैंडओवर हो जाएंगे।
विज्ञापन

-एके सिंह, कुलसचिव- रुहेलख्ंाड विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें