फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..आप भी जानिये सामाजिक नियंत्रण की यह परिभाषा

Sat, 11 Apr 2015 02:12 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में समाजशास्त्र के पेपर में सवाल आया- सामाजिक नियंत्रण की परिभाषा दीजिए और उसके मुख्य कारकों को व्यक्त कीजिए? अब एक परीक्षार्थी का लिखा जवाब पढ़िए- परिभाषा: सामाजिक नियंत्रण एक ऐसी चीज है जिसे कोई रोक न पावेगा। कोई इश्क में खुद मिट जावे, कोई इश्क में जान दे देता है, जो भी हो लेकिन हमें पास कर देना, यही हमारी गुजारिश है अध्यापक जी।
विज्ञापन

यह जवाब राजकीय इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर एक कॉपी में लिखा देखकर परीक्षक भी हंसने को विवश हो गए। यह कापी पूर्वांचल के एक जिले से यहां जंचने को आई है। ऐसी और भी बहुत सी कॉपियों में परीक्षार्थियों ने पास करने के लिए अलग-अलग जुमले लिखे हैं। समाजशास्त्र की ही एक कॉपी में हर पन्ने पर राधे-राधे लिखकर परीक्षार्थी ने पास करने का अनुरोध किया है तो एक कॉपी पर सिर्फ राम-राम लिखा गया है। इसके एक पेज पर परीक्षार्थी ने बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- जय राम जी की गुरुजी, पास कर देना। आपका भला होगा। गौरतलब यह है कि ऐसी खुराफातों के बावजूद भी परीक्षार्थियों को परीक्षक पास करने के लिए विवश हैं। एक परीक्षक ने बताया कि समाजशास्त्र जैसे विषयों में परीक्षार्थियों ने वैकल्पिक और अतिलघु उत्तरीय तथा लघु उत्तरीय सवालों के जवाब ठीक लिखें हैं। ज्यादातर के जवाब एक समान ही हैं लेकिन इन परीक्षार्थियों ने दीर्घ उत्तरीय सवालों के जवाब में कोर्स से कुछ लिखने के बजाय पास करने के अनुरोध लिखे हैं। छोटे-छोटे सवालों से ही उनको पास होने लायक नंबर मिल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें