फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बजे के बाद क्लास में न रुकें छात्राएं

Thu, 19 Mar 2015 01:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग के दो शिक्षकों पर छात्राओं के शोषण के आरोप लगने के बाद डीन इंजीनियरिंग प्रो. एके गुप्ता ने सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी किया है कि किसी भी छात्रा को शाम पांच बजे के बाद क्लास या विभाग में न रुकने दिया जाए। महिला रिसर्च स्कालरशिप पर भी यही आदेश लागू होगा। आदेश का सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों केमिस्ट्री विभाग की छात्राओं और छात्रों ने दो शिक्षकों पर शोषण का आरोप लगाए थे। छात्राओं का कहना था कि दोनों शिक्षक चैंबर में बुलाकर उनसे व्यक्तिगत बातें पूछते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं। उनसे शाम पांच बजे के बाद भी क्लास में रुकने को कहा जाता है। यह छात्राएं पहले प्रति कुलपति प्रो. वीपी सिंह से मिली। इसके बाद विद्यार्थियों ने कुलपति का भी घेराव कर आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। बता दें कि शिक्षकों के रवैये के खिलाफ विद्यार्थियों ने परीक्षा का भी बहिष्कार कर दिया था। इसी प्रकरण के बाद डीन ने सभी विभागों के लिए यह आदेश जारी किया है।

तीन दिन बाद भी नहीं शुरू हुई जांच
 प्रति कुलपति की संस्तुति पर कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने शिक्षकों के छात्राओं से बदसलूकी करने के मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बना दी थी। कमेटी को दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद 10 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट देने को कहा गया था लेकिन तीन दिन बाद भी कमेटी ने जांच शुरू नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें