फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ही तो है, खंडहर में भी जंच जाएंगी कॉपी

Thu, 19 Mar 2015 01:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन इस बार शहर के केडीईएम इंटर कॉलेज की खंडहरनुमा बिल्डिंग में भी कराया जाएगा। बोर्ड ने इस कॉलेज समेत शहर के पांच विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। केडीईएम की बिल्डिंग में कापियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में रहेगी क्योंकि इसके सारे कमरे जर्जर हैं। कापियां रखने के लिए न स्टॉक रूम है, न बिजली की सुविधा।
विज्ञापन

केडीईएम के अलावा इस्लामिया इंटर कॉलेज और विष्णु इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जीआईसी और बिशप मंडल इंटर कॉलेज को इंटर की कापियों का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया हे। डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने बताया कि जिले से नौ विद्यालय मूल्यांकन केंद्र के लिए प्रस्तावित किए गए थे। इनमें केडीईएम को बोर्ड मुख्यालय से ही मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। उधर केडीईएम के प्रिंसिपल डॉ. एससी स्वामी का कहना है कि उन्होंने कॉलेज की स्थिति से पहले ही बोर्ड का अवगत करा दिया था। यह जानकारी दे दी थी कि यहां बिजली नहीं है और न बिल्डिंग की हालत अच्छी है।

इंसेट
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा आज से
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगी। परिषद ने यहां महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल को केंद्र बनाया है। इसमें दो सौ से ज्यादा परीक्षार्थी बैठेंगे। जीआईसी में कापियां जमा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें