फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में लगाए गए लेखपाल हटेंगे

Wed, 11 Mar 2015 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए कैंट के आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में लेखपालों को लगाने के विरोध में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधिमंडल के रूप में कई प्रधानाचार्य मंगलवार को एडीएम प्रशासन से मिले। उनकी आपत्ति पर एडीएम ने लेखपालों को हटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र रस्तोगी ने परीक्षा केंद्र से लेखपालों को हटाने की मांग करते हुए एडीएम से कहा कि यह यूपी बोर्ड परीक्षा नियमावली के खिलाफ है। अगर लेखपालों को नहीं हटाया गया तो जिले के प्रधानाचार्य आंदोलन करने को बाध्य होंगे, क्योंकि इस व्यवस्था से नई नजीर पड़ रही है, जो शिक्षक हित में नहीं है। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया कि अब लेखपालों को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा। लेखपालों को हटा दिया जाएगा। एडीएम से मिलने वालों में आरएन टैगोर कॉलेज की प्रधानाचार्य बीना जौहरी, एमबी इंटर कॉलेज के डॉ. मनोज कुमार, एसवी इंटर कॉलेज के डॉ. संदीप इंदवार, डॉ. एसके तिवारी, डॉ. राजीव कुमार शर्मा आदि प्रमुख रहे। वहीं, मंगलवार को हुई यूपी बोर्ड परीक्षाओं में दोनों पालियों में डीआईओएस और एडीआईएस ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें