फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में अर्चित बने जिला टॉपर

Tue, 26 May 2015 12:45 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में शहर के जीआरएम स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना दबदबा कायम रखा। इस कॉलेज के अर्चित कुमार सक्सेना 97.80 फीसदी अंक हासिल कर जिले के टॉपर बने हैं। वहीं, सोनल चतुर्वेदी ने 97.40 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरा और अमन सक्सेना ने 97 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया है। तीनों ही पीसीएम (मैथ्स ग्रुप) के विद्यार्थी हैं। पीसीबी (बायो ग्रुप) में माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के अभिषेक माहेश्वरी 96.30 फीसदी अंकों के साथ टॉपर बने हैं और कॉमर्स ग्रुप में जीआरएम की विधि ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।
विज्ञापन

सोमवार को निर्धारित समय से आधे घंटे विलंब से घोषित 12 वीं के नतीजों के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। सीबीएसई ने अपराह्न 12 बजे रिजल्ट घोषित करने का ऐलान किया था इसलिए सारे परीक्षार्थी निर्धारित समय पर रिजल्ट जानने के लिए वेबसाइट पर जुट गए लेकिन उन्हें आधे घंटे तक उन्हें साइट खुलने का इंतजार करना पड़ा। बेहतर रिजल्ट ने छात्रों के चेहरे पर मुस्कान खिला दी। मन माफिक नंबर न आने से कुछ विद्यार्थी निराश भी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें