बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे 21वीं वाहिनी एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-107 के छठे दिन कैडेट्स को फौजी की जीवनशैली समेत योग क्रियाएं सिखाई गईं। आर्यवीर योग संस्थान के प्रशिक्षकों के नेतृत्व में सुबह योगाभ्यास से कैडेट्स का दिन शुरू हुआ। इसके बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कैडेट्स को आग से बचाव के तरीके बताए। कैंप कमांडेंट लेफ्टीनेंट कर्नल शिशिर अवस्थी ने कैडेट्स को सेना के अपने रोमांचक अनुभव बताए और उन्हें भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. अंचल अहेरी, मेजर जावेद खालिद, सूबेदार मेजर गोपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सूबेदार शिवशंकर सिंह, हवलदार मोहन सिंह व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो