फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के नाम रहा दूसरे दिन थिएटर फेस्ट

विज्ञापन
थिएटर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
जवानों ने देखा नाटक ‘मिस गुलाब जान’ का मंचन
विज्ञापन

बरेली। विंडरमेयर में शुरू हुए थिएटर फेस्ट का दूसरा दिन सेना के नाम रहा। इसमें आम दर्शकों के साथ सेना के जवानों ने भी नाटक ‘मिस गुलाब जान’ का मंचन देखा।
दया दृष्टि चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से आयोजित थिएटर फेस्ट में रंग विनायक रंग मंडल ने सोमवार को भी म्युजिकल ड्रामा फैस्टिवल के तहत मिस गुलाब जान का मंचन किया। इसमें सेना के अधिकारियों सहित सेना के जवानों को भी आमंत्रित किया गया। नौटंकी कलाकार गुलाब बाई की आत्म कथा पर आधारित इस नाटक को लिखा है दीप्ति प्रिया महरोत्रा ने और निर्देशन दिया रंधीर कुमार ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएलए के कमांडेंट ब्रिगेडियर रोहित नौटियाल रहे। स्वागत ट्रस्ट के चेयरमैन डा. ब्रिजेश्वर सिंह ने पुष्पगुच्छ दे कर किया। जेआरसी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल एके पांडेय का मनोज जायसवाल ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान एडम कमांडेंट कर्नल प्रियदर्शी अमित का सम्मान संयम जायसवाल ने और जिला एक्साइज अधिकारी का पारुल मलिक ने सम्मान किया। इस मौके पर डा. गरिमा सिंह, राजा चावला, चरणकमल जीत सिंह, संजीव अग्रवाल, नवीन कलरा, डा. शालिनी अरोड़ा, प्रभात सिंह, ब्रिजेश सिंह, अमन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें