फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉलरशिप फॉर्म अपडेट कराने उमड़े छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को फॉर्म की खामियां दूर कराने का था आखिरी दिन
विज्ञापन

बरेली। छोटी-छोटी खामियों के चलते निरस्त हुए छात्रवृत्ति आवेदनों मेें सुधार कराने के लिए सोमवार को समाज कल्याण विभाग में छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। संबंधित पटल बाबू के अवकाश पर होने के चलते छात्रों ने अन्य कर्मचारियों से मदद मांगी लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस पर आक्रोशित छात्रों ने सीडीओ से समस्या के निस्तारण की मांग की। सीडीओ के आदेश पर विभाग के अन्य कर्मचारी ने छात्रों के आवेदन अपडेट किए।
विज्ञापन

बीटीसी की नंदिनी तिवारी, अर्पित शर्मा, आशुतोष, दिव्यांग आकाश समेत कई छात्र-छात्राओं का आरोप था कि करीब दो साल पहले उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। मगर छोटी-छोटी खामियों के चलते आवेदन निरस्त कर दिया गया। इस पर उन्होंने विकास भवन से लेकर लखनऊ तक पत्राचार किया तो शासन ने आवेदन अपडेट कराने का मौका दिया। 20 जनवरी को आवेदन अपडेट कराने का अंतिम दिन था। वे लोग विभाग पहुंचे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर सभी ने सीडीओ सत्येंद्र कुमार से शिकायत की तो उन्होंने संबंधित विभाग के एक बाबू को बुलाकर आवेदन को अपडेट करने के निर्देश दिए। करीब डेढ़ सौ से ज्यादा छात्रों की भीड़ के चलते विभाग में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें