फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक मूल्यांकन की समस्याएं दूर करेंगे उपदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से संभल और बरेली जोन के सभी जिलों के लिए मेंटर नामित
विज्ञापन

क्षेत्रीय उच्चशिक्षा अधिकारी ने कार्यशाला के दौरान दी जानकारी
बरेली। बरेली परिक्षेत्र के शासकीय, अशासकीय व स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों मेें नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया को गति देने व समस्या निराकरण की दृष्टि से उच्चशिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा उपदेशक (मेंटर) नामित किए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में एक समिति गठित की है, जिसके सदस्य सह समन्वयक के रूप में उच्चशिक्षा अधिकारी को सहयोग देेंगे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने यह जानकारी खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित नैक कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अमित भारद्वाज संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश की ओर से किया गया।
उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि संभल, अमरोहा एवं बिजनौर जिले के लिए डॉ. संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, हेमपुर पीलीभीत को सह समन्वयक तथा डॉ. बीबी सिंह, एसो. प्रोफेसर राजनीति शास्त्र हिंदू कॉलेज मुरादाबाद को मेंटर नामित किया गया है। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली के लिए डॉ. संध्या सक्सेना कार्यवाहक प्राचार्य, अवंतीबाई महिला महाविद्यालय बरेली को सह समन्वयक और डॉ. सीमा तेवतिया, एसो. प्रो. भौतिक विज्ञान राजकीय रजा कॉलेज रामपुर को मेंटर नामित किया है। पीलीभीत बदायूं और शाहजहांपुर जिलों के लिए डॉ. स्मिता जैन, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं को सह समन्वयक तथा डॉ. एनयू सिद्दीकी, एसो. प्रो. रसायन विज्ञान, पीएफ कॉलेज, शाहजहांपुर को मेंटर नामित किया गया है। बरेली परिक्षेत्र में डॉ. क्षमा पांडेय, असि. प्रो. शिक्षा शास्त्र, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली को समन्वयक नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रत्येक माह इस नैक को लेकर जागरूकता के लिए कार्यशालाओें का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संस्थानों की दिक्कतों का समाधान मेंटर्स करेंगे। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रो. संजय मिश्रा ने नैक समन्वयकों को नैक की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। कार्यालय में मुख्य अतिथि डॉ. अमित भारद्वाज, संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश ने कहा कि शासन इस बात को लेकर जोर दे रहा है कि सभी संस्थानों का नैक मूल्यांकन किया जाए। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. असलम खां, डॉ. एपी सिंह, डॉ. प्रभा शर्मा, डॉ. रजनी अग्रवाल, मेंटर्स सह समन्वयक विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनू ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें