बरेली। बरेली कॉलेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों से समाज की कुरीतियां दूर करने को आगे आने का आह्वान किया गया।
कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग मोहन भटनागर ने कहा कि एनएसएस से जुड़कर युवा समाज के लिए अहम कार्य कर सकते हैं। लोगों तक अपने मन की बात पहुंचाकर एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। मंच का संचालन टीम लीडर मोहित शर्मा ने किया। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने अपने क्षेत्र कालीबाड़ी, खुर्रम, गोटिया, गंगापुर में साक्षरता को लेकर चिंतन मनन किया। स्वयंसेवकों में मोहित शर्मा के अलावा अमन, नोमान, सोहेल, रितिक, सचिन, शारीक जैदी, रोहित सहित 200 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा, डॉ. स्वदेश सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दयाराम गंगवार और डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, डॉ. राजीव यादव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मोहित शर्मा ने संचालित किया।