बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमडी आयुर्वेद मुख्य परीक्षा पार्ट-1 (बैच 2018) के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। सात जनवरी 2020 को प्रथम प्रश्नपत्र रिसर्च मैथेडोलॉजी एंड मेडिकल स्टैटिस्टिक्स का आयोजन किया जाएगा। वहीं, नौ जनवरी 2020 को द्वितीय प्रश्नपत्र मैटेरिया मीडिया एंड फार्माकोलॉजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने इसकी पुष्टि की। बताया कि पत्र जारी कर संबंधित संकायाध्यक्ष को इसकी सूचना दे दी गई है। ब्यूरो