बरेली। प्राचार्य की गैरमौजूदगी में उनकी कुर्सी को सांकेतिक रूप से ज्ञापन सौंपने की कोशिश पर कर्मचारियों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। इसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य ज्ञापन लेने पहुंचे।
सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और बरेली कॉलेज के छात्र बुधवार को एमए संगीत शुरू करने समेत कुछ मांगें लेकर प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन को ज्ञापन देने पहुंचे। कुछ देर तक प्राचार्य का इंतजार करने के बाद वे लोग उनकी खाली कुर्सी को ही सांकेतिक रूप में ज्ञापन सौंपने लगे। इस पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हंगामा हो गया। इसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डॉ. सूरज साहू ने वहां पहुंचकर ज्ञापन लिया। ज्ञापन देने वालों में विशाल अग्रवाल, अवनेश यादव, अमित यादव, राजीव यादव, चांद अली आदि मौजूद रहे।