बरेली। शहर के मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डॉ. उमेश गौतम ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष व बरेली धर्मप्रांत के बिशप डॉ. इग्नीशियस डिसूजा, प्रबंधक फादर हैराल्ड आदि मौजूद रहे। संवाद