बरेली। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 17 दिसंबर से होंगी। 17 दिसंबर को इंटरमीडिएट के संस्थागत परीक्षार्थियों की खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। 18 को हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों की खेल और शारीरिक शिक्षा, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की हिंदी और उर्दू, 19 दिसंबर को व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अंग्रेजी, संगीत गायन और चित्रकला, 20 को व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की खेल और शारीरिक शिक्षा, 21 को विज्ञान और सामाजिक विज्ञान, 23 को गृह विज्ञान, गणित, वाणिज्य और सिलाई की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है। 19 दिसंबर को इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की खेल और शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।