फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स शहर निकाली रैली, जगाई स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एनसीसी विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत 21वीं वाहिनी एनसीसी के करीब 500 कैडेटों ने शहर में रैली निकालकर स्वच्छता की अलख जगाई। मुख्य अतिथि एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वेंकटेश शर्मा ने बरेली कालेज के पूर्वी गेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सफेद कबूतर उड़ाकर शांति और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर वेंकटेश शर्मा ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। जिस प्रकार हम अपने घर को साफ रखते हैं, उसी प्रकार हमें अपने आस पास के वातावरण और गली मुहल्ले को भी साफ और स्वच्छ रखने में अपना योगदान करना चाहिए। कमांडिंग आफिसर कर्नल आशुतोष बहुगुणा, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शिशिर अवस्थी ने बताया कि एनएसएस की यह स्वच्छता रैली बरेली कालेज के पूर्वी गेट से चलकर गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, बरेली कालेज, पश्चिमी गेट होते हुए एनसीसी कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर मेजर जावेद खालिद, मेजर एलबी सिंह, मेजर पीके वर्मा, ले. मनु प्रताप सिंह, सूबेदार मेजर गोपाल सिंह, सूबेदार शिव शंकर, सूबेदार जरनैल सिंह, टीकाराम शर्मा, विवेक कुमार, बीएचएम मोहन सिंह, हवलदार दिल बहादुर एवं हवलदार गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें