बरेली। श्री राममूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार को आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को छह लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। कार्यक्रम में जीएनएम के 14वें एवं बीएससी नर्सिंग के तीसरे बैच के विद्यार्थियों को मानवता की सेवा करने की शपथ भी दिलाई गई।
संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति कहा कि नर्सिंग मानव सेवा का महत्वपूर्ण जरिया जिसे सिर्फ प्रोफेशन के रूप में नहीं लेना चाहिए। प्रशासनिक निदेशक आदित्य मूर्ति ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में तकनीकी बदलाव तेजी से सामने आ रहे हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अनीश चंद्रन ने अभिभावकों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल विजया रानी प्रिंस, वाइस प्रिंसिपल रेहाना जौवी, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसबी गुप्ता, चीफ नर्सिंग आफिसर डॉ. थॅामस, चीफ मेट्रन ज्वाइस विल्सन आदि उपस्थित थे।
जील-2019 में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम जील-2019 में ेएमबीबीएस के छात्रों के कनेक्सेज क्लब की ओर से जनरल नॉलेज क्विज, मेडिकल क्विज, सुडोकू, बेस्ट ऑफ द बेस्ट, टैटू मेकिंग के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉइस आफ जील और बेस्ट डांसर प्रतियोगिता भी हुईं। इन्फ्रेक्शन बैंड ने संगीत की मोहक प्रस्तुति भी दी। चेयरमैन देवमूर्ति ने 70 श्रेणियों में पुरस्कार बांटे।