फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिसंबर को होगी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 17 दिसंबर को होगी। 23 विषयों के लिए होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में 3400 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

पीएचडी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 11 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। यह आवेदन हिंदी, संस्कृत, उर्दू, जूलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, सीएसआईटी, मैथ्स, इंग्लिश, बॉटनी, कॉमर्स, बिजनेस एंड एडमिनिस्ट्रिेशन, एजुकेशन, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, फिलोसॉफी, मिलिट्री स्टडीज, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, म्यूजिक और ड्राइंग एंड पेंटिंग विषयों में मांगे गए थे। दस अक्तूबर तक चली प्रक्रिया के बाद करीब 4600 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। इनमें 3400 छात्र-छात्राओं को पीएचडी करने के लिए प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। बाकी अभ्यर्थियों को नियमानुसार प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई है। प्रवेश परीक्षा 17 दिसंबर को विश्वविद्यालय कैंपस में ही होगी, जिसमें पहला पेपर डेढ़ घंटे और दूसरा दो घंटे का होगा।
पिछले साल से कम रही संख्या
पिछले साल पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 27 विषयों में आयोजित की गई थी, जिसमें 5600 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। मगर इस बार पिछले साल की अपेक्षा करीब एक हजार छात्र-छात्राएं कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 17 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी।
- प्रो. व्रजेश त्रिपाठी, पीएचडी समन्वयक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें