फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई कॉलेजों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन ही नहीं.. रद्द होंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची तहसीलवार एसडीएम को सौंप दी गई है। अब टीमें कॉलेजों में जाकर सुविधाओं का हाल देखेंगी। कई कॉलेजों में ब्रॉड बैंड कनेक्शन हीं नहीं लिए गए हैं। निरीक्षण में बोर्ड के मानक पूरे नहीं मिले तो सेंटर को निरस्त कर दिया जाएगा। टीमों को तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

दरअसल 134 केंद्रों में तमाम जगह ब्रॉडबैंड कनेक्शन और राउटर नहीं लगाए गए, जबकि शासन लाइव मॉनिटरिंंग कराने के निर्देश जारी कर चुका है। राउटर के जरिये सीसीटीवी कैमरों को सर्वर से जोड़कर एक जगह से मॉनिटरिंग की जा सकती है। बड़ी संख्या में ऐसे भी कॉलेज हैं जहां राउटर लगाए ही नहीं गए। शनिवार को प्रस्तावित केंद्रों की सूची तहसीलवार बनाकर एसडीएम को सौंप दी गई। अब एसडीएम टीमों के साथ कॉलेजों का निरीक्षण कर सुविधाओं की हकीकत जानेंगे।
सात फरवरी तक कराने होगे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल
बरेली। सीबीएसई बारहवीं के प्रैक्टिकल इस बार एक सप्ताह पहले ही निपट जाएंगे। पहले पंद्रह फरवरी तक प्रैक्टिकल कराने होते थे, जो इस बार सात फरवरी तक कराने होंगे। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर दीपक अग्रवाल ने बताया कि सीबीएसई ने सात फरवरी तक प्रैक्टिकल कराने के निर्देश दिए हैं। कॉलेजों को इस बाबत सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें