फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक भूल जाएं.. घसियल मैदान पर दौड़ने को जोर लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 45वीं अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तारीख एक बार आगे बढ़ाए जाने के बावजूद रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहा सिंथेटिक ट्रैक तैयार नहीं हो पाया। लिहाजा खिलाड़ियों को इस बार भी घसियल मैदान पर ही दौड़ लगानी पड़ेगी। 23-25 नवंबर के बीच यह प्रतियोगिता कराने के लिए विश्वविद्यालय दूसरा ग्राउंड तैयार करा रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में 17 अक्तूबर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 45वीं महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई जानी थी मगर विश्वविद्यालय के स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक तैयार नहीं था लिहाजा तिथि आगे बढ़ा दी गई। विश्वविद्यालय का यह ट्रैक इसके बावजूद अब तक तैयार नहीं हो पाया लिहाजा विश्वविद्यालय ने घसियल मैदान पर ही प्रतियोगिता कराने का निर्णय लेते हुए इसके लिए 23-25 नवंबर की संभावित तिथि तय की है। प्रतियोगिता के लिए कुलपति आवास के पास दूसरे ग्राउंड को तैयार कराया जा रहा है। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर हाल में 18 नवंबर तक अपनी टीमों का रजिस्ट्रेशन करा लें।
सात करोड़ से बन रहा है सिंथेटिक ट्रैक
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। करीब छह महीने पहले इस ट्रैक को बनाने का काम शुरू हुआ था लेकिन बीच में दीक्षांत समारोह एवं एक अन्य आयोजन होने के चलते करीब एक महीने काम बंद रहा। अब यह काम दिसंबर या नए साल में ही पूरे होने के आसार हैं।
विज्ञापन


सिंथेटिक ट्रैक बनने में अभी समय लगेगा इसलिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए दूसरा ग्राउंड तैयार कराया जा रहा है। प्रतियोगिता की संभावित तिथि 23-25 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन

- प्रो. एके जैतली, क्रीड़ा प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें