बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 30 नवंबर को आईक्यूएसी (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल) की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया है। बिजनौर के कृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में होने वाली इस बैठक में विश्वविद्यालय से संबद्ध अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद एवं बिजनौर जिलों के कॉलेजों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में कॉलेजों को नैक ग्रेड हासिल करने की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी आईक्यूएसी की समन्वयक डॉ. क्षमा पांडेय ने दी है।