बरेली। गंगोत्री से गंगाजल भरकर शुरू हुई कलश यात्रा गुरुवार दोपहर साढ़े 12:30 बजे बरेली पहुंचेगी। प्रेमनगर क्षेत्र के गांधीनगर में शिवजी मंदिर के पास कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा। दो बजे कलश यात्रा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी। मंदिर समिति गंगोत्री धाम के अजय भटनागर ने बताया कि वैदिक परंपरा के अनुसार पशुपति नाथ मंदिर काठमांडू में गंगोत्री का जल चढ़ाने के लिए कलश यात्रा 27 अक्तूबर को गंगोत्री मंदिर से चली थी, जो 11 नवंबर सुबह सात बजे काठमांडू पहुंचेगी। वहां गंगाजल से पशुपति नाथ मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।