फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने हैक की थी बरेली कॉलेज की वेबसाइट और मेल आईडी

Thu, 07 Nov 2019 06:28 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
hacking
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज की वेबसाइट और मेल आईडी हैक करने का जिन्न तीन महीने बाद फिर बाहर आ गया है। इस मामले में पुलिस में की गई शिकायत को लेकर प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने एसएसपी को पत्र भेजकर पूछा है कि जांच में क्या निष्कर्ष निकला। वेबसाइट हैक करने के पीछे किसका हाथ था।

विज्ञापन


करीब तीन महीने पहले बरेली कॉलेज की वेबसाइट और अधिकृत मेल आईडी को हैक कर लिया गया था। अधिकृत मेल आईडी होने के चलते कॉलेज प्रशासन को इसको चलते काफी परेशान भी होना पड़ा था क्योंकि मेल आईडी पर तमाम महत्वपूर्ण डाटा भी था।

बताया जा रहा है कि इसके पीछे कॉलेज की अंदरूनी राजनीति थी और कॉलेज के एक शिक्षक पर ही इसके आरोप लगाए गए थे। लिहाजा तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने पुलिस को पत्र लिखकर जांच कराने को कहा था। मगर कॉलेज को अब तक कोई जांच रिपोर्ट नहीं मिली।
विज्ञापन


मामले में प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने एसएसपी शैलेश पांडेय को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट का निष्कर्ष पूछा है। प्राचार्य के इस पत्र से कॉलेज में खलबली मची है। इस संबंध में डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि पत्र के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें