फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना परीक्षा फीस फार्म भर सकेंगे राजकीय और एडेड कॉलेजों के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छात्रहित को देखते हुए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने राजकीय और एडेड कॉलेज के छात्र-छात्राओं को परीक्षा फीस ऑनलाइन जमा किए बिना ही परीक्षा फार्म भरने की सहूलियत दे दी है। इससे हजारों छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन

इन दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। इस पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने के दौरान ही ऑनलाइन परीक्षा फीस जमा करने की शर्त लगा दी थी। वहीं तमाम कॉलेजों ने पहले की तरह ही एडमिशन के दौरान छात्र-छात्राओं से परीक्षा की फीस वसूल ली। ऐसे में ऑनलाइन परीक्षा फीस जमा किए बिना इन छात्रों की फार्म भरने की प्रक्रिया लटक गई। परेशान छात्र-छात्राएं कॉलेजों में चक्कर काटने लगीं तो बरेली कॉलेज समेत कई कॉलेजों ने इस संबंध में विश्वविद्यालय को पत्र लिखा। इन पत्रों का संज्ञान लेकर छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए मंगलवार से विश्वविद्यालय ने राजकीय और एडेड कॉलेज के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा फीस जमा किए बिना ही फार्म भरने की सहूलियत दे दी है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि कॉलेज अगले सत्र से परीक्षा फीस जमा न करें, अब इस तरह की कोई सहूलियत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें