फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिफ्ट देकर बर्थ डे मना रहे बच्चों ने शोर मचाया तो मैडम को गुस्सा आया

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्लास टीचर का बर्थ डे मनाने के दौरान बच्चों ने शोर मचाया तो उन्हें गुस्सा आ गया और बच्चे की स्केल से पिटाई कर दी। बच्चे के हाथ पर स्केल के निशान देख आक्रोशित अभिभावक संघ ने नाराजगी जताते हुए बुधवार को स्कूल में शिकायत की बात कही है।

विज्ञापन


बीसलपुर रोड स्थित स्कूल में सोमवार को क्लास टीचर का जन्मदिन था। सभी बच्चे मैडल के लिए केक-पेस्ट्री समेत तरह-तरह के गिफ्ट लाकर जन्मदिन मना रहे थे और शोर भी मचा रहे थे।

मैडम बच्चों को शोर मचाने पर डांट रही थीं कि कहीं उनके जन्मदिन पर गिफ्ट बटोरने की खबर स्कूल में न फैले। इसी दौरान उन्होंने एक बच्चे को स्केल से पीटा, जिससे उसके दोनों हाथ पर निशान पड़ गए।
विज्ञापन


इस पर बच्चे की मां ने स्कूल में शिकायत की तो कहा कि उसे गंभीरता से नहीं लिया गया और कहा कि वह बेवजह ही परेशान हो रही हैं। इस पर परिजन ने मामला अभिभावक संघ की जानकारी में डाला। संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना ने बताया कि बुधवार को वह स्कूल में जाकर शिकायत करेंगे और शिक्षिका को हटाने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें