फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तकनीकी शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी विकास कार्य में सहयोग करें’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया लोकल चैप्टर ने उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे देश के विकास और समाज में जीवनशैली स्तर ऊंचा करने में योगदान करें। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें मौका और प्रोत्साहन देने की जरूरत है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम बरेली क्लब परिसर में आयोजित वार्षिक आम सभा में तकनीकी शिक्षा पर चर्चा हुई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों से काफी अपेक्षाएं हैं। उनके ज्ञान की जरूरत है, इसलिए वे देश और समाज में अपेक्षित सहयोग करें। चेयरमैन सुभाष मेहरा ने संस्था और उसके कार्यकलापों की जानकारी दी। पंकज शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट सौंपी। अभियंत्रिकी शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने पर अनुपम कपूर को सम्मानित किया गया। इस दौरार प्रेमप्रकाश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, साहब सिंह वर्मा, केबी अग्रवाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें