फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का आरोप- गलत नियत पूरी करना चाहते हैं कॉलेज चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एलएलबी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने कॉलेज के अध्यक्ष पर गलत नियत पूरी करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा ने मुख्यमंत्री के अलावा विश्वविद्यालय की कुलसचिव से की शिकायत में छात्रा ने कहा है कि फीस का एडवांस भुगतान करने के बावजूद अध्यक्ष दोबारा फीस जमा करने को कह रहा है। उपस्थिति कम बताकर उसका परीक्षा फार्म भी अग्रसारित नहीं किया है।
विज्ञापन

पुराना शहर में रहने वाली छात्रा की शिकायत के मुताबिक दो साल पहले उसका नवाबगंज के एक कॉलेज के अध्यक्ष से परिचय हुआ तो उसने कॉलेज की इमारत के लिए एक लाख रुपये लेकर संस्थागत छात्रा के रूप में एलएलबी कराने का प्रस्ताव रखा। एलएलबी पूरी होने पर एक लाख रुपये वापस करने और फीस भी न लेने की बात कही। उसने एडमिशन लेकर संस्थागत छात्रा के रूप में प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। अध्यक्ष के कहने पर थर्ड सेमेस्टर की उसने फीस जमा कर दी लेकिन इसके बावजूद उसकी उपस्थिति कम दर्शाकर और पूरी फीस जमा न होना बताकर परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय नहीं भेजा। छात्रा का आरोप है कि कॉलेज अध्यक्ष उसका पैसा हड़पना चाहता है। उससे अपनी गलत इच्छाएं भी पूरी करने की कोशिश कर रहा है। उसने एक बार उसे भाई कहकर बुलाया तो उसने उसे डांट दिया। छात्रा ने आशंका जताई है कि उसे आंतरिक परीक्षा में फेल किया जा सकता है।
 
छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कॉलेज के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। इसके बाद आरोपों की जांच कराकर आगे कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. सुनीता पांडेय, कुलसचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें