बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर कोर्स के परीक्षा फार्म भरने के लिए एक और मौका दिया है, लेकिन अब 500 रुपये विलंब शुल्क भी देना होगा। यह फार्म 23 से 31 अक्तूबर तक ही भरे जा सकेंगे।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और उससे संबद्ध 550 से अधिक कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2019-20 में सेमेस्टर कोर्स के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू हुई थी। इसके तहत विषम सेमेस्टर वाले एलएलबी (थ्री ईयर, फाइव ईयर), बीएससी कृषि, बीकॉम वित्त एवं वित्तीय सेवाएं), बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू, बीलिब, एमलिब, एलएलएम के विषम सेमेस्टर एक, तीन, पांच, सात और नौ के छात्र-छात्राओं के फार्म भरे जाने थे। 18 अक्तूबर इसकी अंतिम तिथि थी, लेकिन कई छात्र-छात्राओं के अब तक फार्म नहीं भर सके हैं। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 500 रुपये लेट फीस के साथ 23 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक फार्म भरने का एक और मौका दिया है। छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म का प्रिंटआउट एक नवंबर तक डिग्री कॉलेज में जमा कर सकेंगे। दो नवंबर तक डिग्री कॉलेज इन्हें ऑनलाइन सत्यापित कर चार नवंबर तक विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। परीक्षा फीस डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन ही जमा की जाएगी।