फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में नहीं बनेगी एनसीसी की फायरिंग रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में एनसीसी की फायरिंग रेंज बनाने की अनुमति देने से प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने इनकार कर दिया है। प्राचार्य के मुताबिक करीब तीस साल पहले बरेली कॉलेज में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत होने के बाद जिला प्रशासन ने वहां चांदमारी बंद कराई थी।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में एनसीसी की दो बटालियन हैं लेकिन यहां फायरिंग रेंज नहीं है। इन्हें फायरिंग के अभ्यास के लिए दूसरी जगह ले जाना पड़ता है। एनसीसी के ग्रुप कमांडर नीरज सेठ ने कुछ दिन पहले बरेली कॉलेज के अध्यक्ष डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को पत्र लिखकर कॉलेज में फायरिंग रेंज बनाने की अनुमति मांगी थी। मैदान और शौचालय की व्यवस्था करने को भी कहा था। डीएम ने यह पत्र प्राचार्य को भेज दिया था। अब प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने डीएम को भेजे जवाब में कहा है कि कॉलेज में करीब 30 साल पहले फायरिंग रेंज थी, तब एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने ही वहां फायरिंग बंद कराई थी। अब यहां चारों तरफ घनी आबादी है। ऐसे में फायरिंग रेंज बनाना उचित नहीं होगा। मैदान एवं शौचालय की व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा है कि यह दोनों ही सुविधाएं कैंपस में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें