फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार परीक्षा केंद्रों पर नहीं उतरवाए जाएंगे विद्यार्थियों के जूते मोजे -

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर इस बार विद्यार्थियों के जूते मोजे नहीं उतरवाए जाएंगे। परीक्षा कक्ष में प्रवेश करते वक्त उनकी तलाशी ली जाए, लेकिन विद्यार्थियों को बेवजह परेशान न करें। शासन द्वारा जारी केंद्र निर्धारित नीति में इसके निर्देश दिए गए हैं। पिछले साल कई केंद्रों पर विद्यार्थियों के जूते मोजे उतरवा दिए गए थे। वहीं छात्राओं के लिए स्वकेंद्र रहेगा और जहां स्वकेंद्र नहीं होंगे वहां पांच किलोमीटर के दायरे में ही केंद्र बनाए जाएंगे। यहां पचास फीसदी स्टाफ बाहर का लगाया जाएगा। तीस नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रों का निर्धारण इस बार सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन होगा। सीसीटीवी कैमरे, राउटर व अन्य सुविधाएं जहां नहीं होगी उनको केंद्र नहीं बनाया जाएगा। पहली बार ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। तंबू कनात या खुले आसमान के नीचे परीक्षा नहीं होगी। बालकों के लिए परीक्षा केंद्र 5-10 किलोमीटर के दायरे में ही बनाया जाएगा। राजकीय और अनुदानित कॉलेजों को प्राथमिकता पर केंद्र बनाया जाएगा। उसके बाद वित्तविहीन बनाए जाएंगे। पहली केंद्र निर्धारण के लिए सुविधाओं के अनुसार मेरिट तैयार होगी। डिबार और विवादित प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक नहीं बनाया जाएगा। नौ नवंबर तक वेबसाइट पर अपलोड सुविधाओं को सार्वजनिक किया जाएगा। 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी जाएगी और 22 नवंबर तक आपत्तियां निस्तारित की जाएंगी। 30 नवंबर तक केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें