फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को मिलेगी स्पेशल स्कॉलरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों को स्पेशल स्कॉलरशिप दी जाएगी। छात्र मंत्रालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन छात्रों को पूर्व में स्कॉलरशिप मिल रही है, उनके नवीनीकरण में अब 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वालों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आवेदन फार्म पर आधार नंबर देना जरूरी होगा और यह नंबर राष्ट्रीयकृत बैंक के खाते से लिंक होना जरूरी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान में 333, कॉमर्स में 314 और मानविकी में 303 अंक प्राप्त कर जो छात्र उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित अध्ययन कर रहे हैं उनको स्पेशल स्कॉलरशिप दी जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर 11460 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें विज्ञान, कॉमर्स और मानविकी को 3:2:1 के अनुपात में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। आठ लाख वार्षिक आय तक के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए
scholarships.gov.in
पर जानकारी कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वर्ष 2015 से 2018 तक जिन छात्रों को स्कॉलरशिप मिली है, अब नवीनीकरण में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी शामिल किया जाएगा। इस बाबत सचिव नीना श्रीवास्तव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें