बरेली। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय नत्थूरमपुरा बिथरी चैनपुर अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित हुए। प्राथमिक विद्यालय को काउंसलिंग में दर्शाया गया, लेकिन उच्च प्राथमिक को सूची में शामिल ही नहीं किया गया। इस वजह से वहां कोई शिक्षक ही नहीं पहुंचा। श्री शिरडी साईं सेवा ट्रस्ट की ओर से स्कूल में शिक्षक न होने को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। यहां की प्रधानाध्यापिका चिकित्सा अवकाश पर हैं। शिक्षक न होने के कारण यहां पंजीकृत सौ बच्चों का भविष्य अंधकार में है। अब याचिका पर 18 अक्तूबर को सुनवाई है।