फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में भी बनेगा स्वीमिंग पूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करते हुए अब स्वीमिंग पूल बनाने की कवायद शुरू हुई है। इसके लिए कैंपस में जगह तलाश की जा रही है और जल्दी ही प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

बरेली में इस समय दो स्वीमिंग पूल हैं, पहला स्पोर्ट्स स्टेडियम में और दूसरा बरेली कॉलेज में है। मगर दोनों ही स्वीमिंग पूल भगवान भरोसे हैं, बरेली कॉलेज का तो कई साल से बंद पड़ा है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्टेडियम के साथ ही खेल की अन्य सुविधाएं दुरुस्त करने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में अब यहां स्वीमिंग पूल बनाने की तैयारी है, जिसके लिए जगह चिह्नित करने और डीपीआर तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कहा जा रहा है कि यह स्वीमिंग पूल स्पोर्ट्स स्टेडियम और बरेली कॉलेज की अपेक्षा काफी बड़ा होगा। सबकुछ ठीक रहा तो जल्दी ही यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को एक अच्छे स्वीमिंग पूल की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें